PM Kisan Yojana: प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। सरकार यह मदद 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त के जरिए किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर करती है। किसानों के खातों में अगली किस्त 1 अगस्त को ट्रांसफर की जा रही है। किसानों के खातों में 1 अगस्त से 2000 रु की छठीं किस्त ट्रांसफर की जाने लगेंगी।
ऐसे में किसानों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वे पुख्ता कर लें कि जो जानकारी उन्होंने आवेदन करते हुए दी थी उसमें किसी तरह की कोई कमी तो नहीं। अगर ऐसा होता है तो आपकी किस्त को रोक लिया जाएगा। यह जानना जरूरी है कि आपके आवेदन का स्टेटस क्या है।
आवेदक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in के इस लिंक पर जाकर लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। लाभार्थियों के नाम राज्य/केंद्र शासित प्रदेश सरकार द्वारा इस पोर्टल पर अपलोड किए जाते हैं। नए वित्त वर्ष में आपने भी आवेदन किया है तो अपना स्टेट्स जरूर चेक कर लें
No comments:
Post a Comment